Jio Airtel का खत्म होगा दबदबा, Vi 5G की आ गई डेडलाइन

admin
3 Min Read

जियो और एयरटेल के दबदबे वाले क्षेत्र में वोडाफोन-आइडिया की हुई एंट्री।

देश के 17 सर्किल में 5G नेटवर्क उपलब्ध कराया जाएगा।

इसकी शुरुआत दिल्ली और मुंबई से होगी।

कंपनी को 24,000 करोड़ की फंडिंग मिली है।

टेक्नोलॉजी डेस्क। 5G नेटवर्क के मामले में अभी तक केवल दो कंपनियों जियो (Jio) और एयरटेल (airtel) का ही कब्जा है। बीएसएनएल (BSNL) और वोडाफोन-आइडिया इस मामले में काफी पीछे थी लेकिन जियो और एयरटेल (airtel) के दबदबे वाले क्षेत्र में वोडाफोन-आइडिया की एंट्री हो चुकी है। वही बीएसएनएल (BSNL) पहले से 4G और Vi 5G लॉन्चिंग का ऐलान कर चुका है।

इसे भी जरूर पढ़ें-दिवाली से पहले Jio ने लांच किए दो गजब के फोन, कीमत सिर्फ 1099 रु.

ऐसे में जियो (Jio) और एयरटेल (airtel) के दबदबे को चोट पहुंच सकती है। वोडाफोन-आइडिया ने नेक्स्ट जनरेशन 5G के रोलआउट का प्लान बना लिया है। साथ ही Vi ने मार्च 2025 की डेडलाइन सेट कर दी है। ऐसे में जियो और एयरटेल (airtel) के बाद वोडाफोन-आइडिया तीसरी कंपनी होगी, जो भारत में 5G सर्विस रोलआउट करेगी। कंपनी का दावा है कि उसके तरफ से पहले पहले देश के 17 सर्किल में 5G नेटवर्क उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी शुरुआत दिल्ली और मुंबई से होगी। इसके बाद बाकी शहरो में 5G सर्विस को उपलब्ध कराया जाएगा।

Vi के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर जगबीर सिंह ने स्वीकार किया कि उनकी कंपनी 5G के मामले में थोड़ी स्लो है। लेकिन हम दिल्ली और मुंबई से 5G की शुरुआत कर रहे हैं, जिसे जल्द ही 17 लोकेशन तक पहुंचाया जाएगा। कंपनी को 24,000 करोड़ की फंडिंग मिली है। इसकी मदद से देशभर में 4G कवरेज का विस्तार किया जाएगा। साथ ही 5G सर्विस को रोलआउट किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी के इस प्लान से जियो और एयरटेल (airtel) को टक्कर दिया जाएगा। कंपनी के गिरते यूजरबेस को रोकने में मदद मिलेगी।

vi 4G कवरेज देश के 77 फीसद इलाके में मौजूद है, जिसे बढ़ाकर 77 फीसद किया जाएगा। इसके लिए अगले साल जून की डेडलाइन दी गई है। Vi की बात करें, तो वो जियो और एयरटेल (airtel) के मुकाबले में 2 साल पीछे है। उसकी तरफ से अक्टूबर 2022 में 5G सर्विस को लॉन्च किया गया था। कंपनी की कोशिश है कि भारत में 4G कवरेज का विस्तार करके नेटवर्क क्वॉलिटी (network quality) में सुधार किया जाए। साथ ही स्पेक्ट्रम कैपेसिटी को बढ़ाया जाए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *