‘बिग बॉस 17’ से ये हसीना हुई आउट, शो की थी मजबूत दावेदार

मुंबई। रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 17’ (Bigg Boss Season 17) से एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। इस हफ्ते कौन एलिमिनेट हुआ है, इस बात की जानकारी हो गई है। बताया जा रहा है कि खानजादी (Khanzadi) का एविक्शन हो गया है। वह शो से आउट हो गई हैं। अभिषेक कुमार ने पहले बजर दबाया था और खुद को सुरक्षित कर लिया।

इसे भी पढ़े-Bigg Boss कंटेस्टेंट ने उर्फी जावेद को शादी के लिए किया प्रपोज, जानें उर्फी का जवाब

(Bigg Boss Season 17) इविक्शन से जुड़ी एक और अपडेट सामने आई है कि इस बार वोटिंग से नहीं बल्कि बजर टास्क के जरिए एलिमनेशन टास्क (tasl) हुआ है, जिसमें अभिषेक कुमार ने पहले और आखिर में खानजादी ने बजर बजाया है। दरअसल एलिमिनेशन (elimination) के लिए एक्टिविटी एरिया में एक हॉन्टेड हाउस सेटअप लगाया गया। इस दौरान नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को बजर बजाना था। जो पहले बजाता, वो सेव हो जाता।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से खानजादी (Khanzadi) घर से निकलने की गुजारिश करती हुई नजर आ रही थीं, जिसका जिक्र उन्होंने वीकेंड का वार में भी किया था। हालांकि फैंस शो में उनकी और अभिषेक की कैमेस्ट्री देखना काफी पसंद कर रहे थे।

Bigg Boss 17: खानजादी की किस बीमारी पर सलमान खान को आया गुस्सा? सपोर्ट में  आए बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट

सपोर्ट में उतरे फैंस :

इस हफ्ते खानजादी (Khanzadi) शो से बाहर हो गई है। वहीं इस जानकारी को एक्स पर शेयर करते ही सोशल मीडिया (social media) यूजर्स ने रिएक्शन देना शुरु कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, सिर्फ इस वजह से कि वह कलर्स बहू नहीं है। वह नेपो सिस्टर नहीं है। चैनल की फेवरेट नही है। इसीलिए बॉटम 2 में ना होने के बावजूद इविक्ट कर दिया। यह अनफेयर है। दूसरे यूजर ने लिखा, उसका इविक्शन अनफेयर है। तीसरे यूजर ने लिखा, अनफेयर हुआ खानजादी के साथ। मेकर्स अपनी बहुओं को बचाने के चक्कर में अच्छे कंटेस्टेंट को बाहर निकाल रहे हैं।

1 thought on “‘बिग बॉस 17’ से ये हसीना हुई आउट, शो की थी मजबूत दावेदार”

Leave a Comment