घंटों कान में Earbuds लगाकर रखने वालों अपना लो ये 60:60 रूल

Earbuds आपके कानों के लिए खतरनाक हो सकते हैं।

ईयरबड्स इस्तेमाल करते वक्त 60:60 रूल भी फॉलो कर सकते हैं।

60 पर्सेंट वॉल्यूम पर 60 मिनट तक ही एक बार में बड्स यूज करने चाहिए।

घंटों कान में बड्स लगाकर रखना है रिस्की।

टेक्नोलॉजी डेस्क। आज के समय में हममें से ज्यादातर लोग ईयरबड्स (Earbuds) का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये आपके कानों के लिए खतरनाक हो सकते हैं। ईयरबड्स (Earbuds) का अधिक इस्तेमाल करने से कानों को नुकसान (damage) हो सकता है। ये सुनने की क्षमता को न सिर्फ नुकसान पहुंचता है बल्कि बार-बार ईयरबड्स का इस्तेमाल करने से कान में मैल जमा होने लग जाता है, जो कान की नली की गहराई तक पहुंचकर शरीर (body) के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

इसे भी जरूर पढ़ें-Google Map लाया टोल बचाने वाला फीचर, फ्लाईओवर को लेकर भी कन्फ्यूजन खत्म!

ऐसे में जरूरी है कि आप ईयरबड्स (Earbuds) यूज करते समय कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखें। आप ईयरबड्स इस्तेमाल करते वक्त 60:60 रूल (60:60 rule) भी फॉलो कर सकते हैं। यह क्या है और इससे क्या होता है। चलिए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी दे देते हैं।

घटों कान में Earbuds लगाकर रखने वालों के लिए 60:60 रूल (60:60 rule) बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप लगातार कई घंटे तक बड्स यूज कर रहे हैं तो यह कान के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे बचने के आपको 60:60 रूल (60:60 rule) फॉलो करना चाहिए। ”आपको 60 पर्सेंट वॉल्यूम पर 60 मिनट तक ही एक बार में बड्स यूज करने चाहिए और कुछ समय का गैप लेना चाहिए।” ऐसा करने से आपके कान तो सेफ रहेंगे ही साथ ही बड्स में भी जल्दी कोई खराबी नहीं आएगी।

ki

बहुत लोगों की आदत होती है कि वह कान में ईयरबड्स (Earbuds) लगाकर सो जाते हैं, बड्स (Earbuds) में फुल वॉल्यूम पर म्यूजिक चल रहा होता है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं तो आप कान की हेल्थ के लिहाज से सही नहीं कर रहे हैं। ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। यहां तक कि आप बहरे भी हो सकते हैं। इसलिए भूलकर भी ऐसा नहीं करना चाहिए।

Leave a Comment